गदरपुर के कम्बोज धर्मशाला में शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर पहुंचे सीएम धामी: प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, गुरुद्वारे में टेका मत्था

गदरपुर (ऊधम सिंह नगर):

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जनपद भ्रमण के दौरान गदरपुर स्थित कम्बोज धर्मशाला पहुंचकर अमर शहीद शिरोमणि ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन एवं माल्यार्पण अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अखंड पाठ में प्रतिभाग किया और गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

वीरता और पवित्रता का अद्भुत संगम: मुख्यमंत्री

जनसभा एवं समागम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गुरु साहिब का पावन स्थल और शहीद ऊधम सिंह का स्मरण वीरता और पवित्रता का अद्भुत संगम है। उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड को याद करते हुए कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने उस नृशंस अन्याय का प्रतिकार किया और पूरी दुनिया के सामने भारत के अदम्य साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रभक्ति, सेवा और त्याग की यह प्रेरणा हमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्र वाणी से मिलती है। गुरु साहिब की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता को करुणा, सत्य, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाती हैं।

राष्ट्र निर्माण और सिख समाज का योगदान

मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड के आर्थिक, सामाजिक और सर्वांगीण विकास में सिख समाज के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने प्रदेशवासियों और युवाओं का आह्वान किया कि वे शहीद ऊधम सिंह के आदर्शों और त्याग को अपने जीवन में धारण करें तथा राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्व

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक अरविंद पांडे, शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मनोज पाल, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सिख समाज के प्रबुद्ध नागरिक और स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *