Karisma Kapoor के EX हसबैंड संजय कपूर का निधन, मधुमक्खी की वजह से हुई मौत! जानें कैसे?

ब़ॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर(sanjay kapur Death) का बीते दिन यानी 12 जून को निधन हो गया। संजय का दिल का दौरा पड़ने से लंदन में निधन हो गया। इस दुखद खबर के बाद रात में ही एक्ट्रेस की बहन करीना कपूर, सैफ अली खान आदि लोग मौजूद रहे।
कहा जा रहा है कि संजय ग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे। तभी अचानक से वो नीचे गिर गए। जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए। इसी बीच इस खबर में बड़ा अपडेट आ रहा है। उनकी मौत की असल वजह एक मधुमक्खी है। कैसे, चलिए हम आपको बता देते हैं।

संजय कपूर पोलो खेल रहे थे। वो पिछले कुछ समय से एक्स पर ग्राउंड से पोलो खेलते हुए अपनी फोटो साझा कर रहे थे। लेकिन 12 जून को उनकी अचानक मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया। मीडिया एंजेसी को एक्टर सुहेल सेठ ने बताया कि संजय घोड़े पर सवार होकर पोलो खेल रहे थे। इसी बीच उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई। उन्होंने गलती से उसे निगल गिया। जिसके बाद वो उनके गले में फंस गई। इससे उनको काफी जलन होने लगी। इसी घबराहट की वजह से उन्हें हार्ट अट्रैक आया और उनकी मौत हो गई।

sanjay kapur का आखिरी पोस्ट
संजय कपूर अपने निधन से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे। उन्होंन अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया हादसे पर शोक भी प्रकट किया।

उन्होंने लिखा, ‘अहमदाबाद एयर इंडिया दुर्घटना की खबर दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारवालों के साथ हैं। इस मुश्किल समय में उन्हें भगवान शक्ति दे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *