घोड़े से गिरी पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, गंभीर घायल

 कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे दल में पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी भी शामिल थी। इस दौरान वो तिब्बत के दारचिन में घोड़े पर सवार होकर जा रहीं थी। इस दौरान वो घोड़े से गिर गई। जिसके चलते वो घायल हो गई और उन्हें गंभीर चोटें भी आई है।

ऐसे में उन्हें भारत वापस लाया जा रहा है। उन्हें धारचूला के नाभिढांग से देहरादून हेलीकॉप्टर से पहुंचाने की योजना है। पिथौरागढ़ प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। ऐसे में ये साफ है कि वो अब अपनी कैलाश मानसरोवर की यात्रा पूरी नहीं कर पाएंगी।

  घोड़े से गिरी पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी

दरअसल पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी मानसरोवर यात्रा कर रहीं थी। खबरों की माने तो शनिवार को मानसरोवर यात्री तिब्बत के दारचिन में पहुंचे। इस दौरान वो घोड़े पर सवार थीं। घोड़े से गिरने की वजह से उनकी कमर में काफी चोटें आई हैं। जिसके बाद उन्हें यात्रा मार्ग पर संचालित अस्पताल लेकर जाया गया। एक्स-रे में उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट की पुष्टि हुई।

हेलीकॉप्टर से किया जाएगा रेस्क्यू

गंभीर चोट आने की वजह से उन्हें वापस भारत लाया जा रहा है। आज रेस्क्यू टीम उन्हें वाहन से लेकर लिपुलेख पहुंचेगी। जिसके बाद हेलीकॉप्टर से उन्हें देहरादून पहुंचाया जाएगा। ऐसे में सभी की नजरें मौसम पर चिकी हुई हैं। खराब मौसम में हेलीकॉप्टर का उड़ना मुश्किल होगा।

पूरी नहीं कर पाएंगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

सूत्रों के मुताबिक चोट लगने से वो आगे की यात्रा नहीं कर पाएंगी। इस हालत में इस बार कैलाश मानसरोवर की यात्रा पूरी कर पाना उनके लिए संभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *