हल्द्वानी- यहां विकास प्राधिकरण की अवैध निर्माण पर बड़ी कार्यवाही

हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित शारदा मार्केट में मंगलवार को विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब छह दर्जन से अधिक दुकानों को ध्वस्त कर दिया। यह सभी दुकानें होटल के पुराने कमरों को तोड़कर बिना स्वीकृति के बनाई जा रही थीं।

प्राधिकरण की इस बड़ी कार्रवाई में एडीएम शैलेन्द्र नेगीसिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, प्राधिकरण के अधिकारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।

शिकायत से शुरू हुई कार्रवाई

स्थानीय पार्षद रवि जोशी ने इन अवैध निर्माणों की शिकायत विकास प्राधिकरण से की थी। जांच के दौरान पाया गया कि निर्माण कार्य बिना स्वीकृति और नियमानुसार अनुमति के किया जा रहा है। पहले निर्माणकर्ताओं को चालान जारी कर चेतावनी दी गई थी, लेकिन निर्माण न रुकने पर आज मौके पर पहुंचकर सख्ती से कार्रवाई की गई।

विरोध और अफरा-तफरी के बीच चली कार्रवाई

ध्वस्तीकरण के दौरान व्यापारियों ने विरोध भी जताया, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्यवाही बेरोकटोक जारी रही।

भविष्य के लिए सख्त संदेश

विकास प्राधिकरण ने साफ किया है कि भविष्य में भी अवैध निर्माण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमानुसार कार्य न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *