Chardham Yatra पर इस बार पहुंचे रिकॉर्ड यात्री, उत्‍तराखंड पर्यटन विभाग करेगा लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अप्‍लाई

चारधाम यात्रा पर चालीस लाख से अधिक यात्री दर्शनों को आने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस उपलब्धि को लेकर पर्यटन विभाग लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में आवेदन करेगा ताकि राज्य को यह सम्मान मिल सके।

रुद्रप्रयाग पहुंचे प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा नए आयाम स्थापित कर रही है। अब तक चारों धामों में 40,50637 तीर्थयात्री दर्शन कर पुण्ड अर्जित कर चके हैं। यह बहुत बड़ी उपलब्धिक है, और इसके लिए लिम्का ऑफ रिकॉर्ड के लिए पर्यटन विभाग आवेदन करेगा, ताकि प्रदेश को सम्मान पत्र मिल सके।

अब तक रिकॉर्ड चालीस लाख यात्री आ चुके
पर्यटन मंत्री ने कहा कि पूरे देश के साथ ही विदेशों से भी चारधाम दर्शनों के लिए यात्री पहुंच रहे हैं। कांंवड़ यात्री भी बड़ी संख्या में चारधाम दर्शनों को पहुचे। गंगोत्री में 657204, यमुनोत्री में 577335, केदारनाथ में 1413109, बदरीनाथ में 1184762 और हेमकुंड में 201877 तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर चुके हैं। यह पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।

कहा कि कांवड़ यात्री भी इस बार बड़ी संख्या में चारधाम दर्शनों को पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुछ घटनाएं काबड़ यात्रियों से जुड़ी सोशल मीडिया पर आई कहा कि यहां भक्त आस्था के साथ दर्शनों को आते हैं, ऐसे में इस तरह के कृत सही नहीं हैं। कहा कि भविष्य में इन सबका ध्यान रखा जाएगा ताकि कोई अभद्रता न हो। यात्रा में क्रोध, तामस, झगड़ा नहीं होना चाहिए।

महाराज ने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव चल रहे हैं, सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। इससे लोकतंत्र की मजबूती होती है। पंचायतों में कुशल प्रतिनिधियों का चयन करें, ताकि पंचायतों मजबूत हो सकें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *